बागपत, मार्च 16 -- चांदीनगर। मिल्ट्री ऑपरेशन के दौरान हृदय गति रूकने से जान गंवाने वाले ढिकौली गांव के जांबाज सेना के सूबेदार मेजर संदीप ढाका का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह गांव पहुंचा। जैसे ही शव घर पर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगी। कुछ महिलाएं शहीद सूबेदार मेजर संदीप ढाका के चित्र को नमन करती दिखाई दी। इसके बाद पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई। देश भक्ति के तरानों के बीच निकली अंतिम यात्रा में जिलेभर के हजारों लोग शामिल रहे। गांव के श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। ढिकौली गांव निवासी 45 वर्षीय सूबेदार मेजर संदीप ढाका पुत्र जसवीर आर्मी में यूनिट 18 जाट पोस्टिंग 61 आर.आर.16 सेक्टर कुपवाड़ा (जम्मू कश्मीर) में तैनात थे। तीन दिन पहले एक मिल्ट्री ऑपरेशन ...