सूबेदार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
फतेहपुर, सितम्बर 1 -- बिंदकी। देश को आंख दिखाने वालों को सीना तानकर जवाब देने वाले सिपाही की आंख हमेशा के लिए बंद हो गई। सरकंडी के लाल की ह्रदयगति थमने से मौत की खबर के बाद मातम पसर गया। जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारो से जवान को अंतिम विदाई दी गई। बिंदकी क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी सेना के जवान सूबेदार अर्जुन सिंह कुशवाहा पुत्र वंशी कुशवाहा वर्तमान समय में मेरठ में तैनात थे। दो दिन पूर्व हृदयगति थमने से मौत हो गई। जिसकी खबर के बाद जवान के घर से लेकर गांव में शोक छा गया। मंगलवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सेना से आए हुए जवानों ने जवान के पिता को वर्दी और तिरंगा सौंपा। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.