सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। माइलस्टोन 79.6 के पास करीब साढ़े आठ बजे सेना के सूबेदार का शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। यूपीडा के मुताबिक एंबुलेंस पंचकूला कमांड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ से देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी सूबेदार सत्यवान सिंह का शव लेकर जा रही थी। एंबुलेंस में सूबेदार के बेटे गौरव सिंह के अलावा राजन सिंह पुत्र भूपति, रामसमुझ पुत्र जयसिंह और चालक जसपाल निवासी डेराबसी, अंबाला सवार थे। हादसे में चारों की मौत हो गई।हादसे यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा, सूबेदार का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत की सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची...