प्रयागराज, मई 9 -- कुम्भ 2031 से पहले सूबेदारगंज स्टेशन को बड़े स्तर पर विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किए जा रहे सूबेदारगंज में प्लेटफॉर्मों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ की जाएगी। रेलवे ने इसके लिए 13 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है और निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सुलेमसराय की तरफ प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास दो नए प्लेटफॉर्म के निर्माण के लिए मौजूदा लाइन संख्या दो और तीन को हटाया जाएगा। परियोजना को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान प्लेटफॉर्म नंबर छह का ढांचा बदलेगा और जीटी रोड की ओर नया प्लेटफॉर्म छह व सात तैयार होगा, जबकि छह नंबर प्लेटफॉर्म आठ नंबर हो जाएगा。 यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.