सूबेदारगंज स्टेशन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान
प्रयागराज, मई 27 -- सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण और स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। डीआरएम रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई से 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चल रहा है। स्टेशन परिसर में पौधे लगाए गए। रेलकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मंडल में प्लास्टिक मुक्त परिसर, जल संरक्षण और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। यात्रियों को रीयूजेबल बोतल और पेपरलेस यात्रा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रेल परिसर में किया गया पौधरोपण यह भी पढ़ें- लखीसराय: विश्व पर्यावरण दिवस पर किऊल स्टेशन में जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.