प्रयागराज, अगस्त 25 -- खातीपुरा और हावड़ा के बीच चलने वाली रक्षाबंधन विशेष ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन पर भी रुकेगी। गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा रक्षाबंधन स्पेशल 29 अगस्त को खातीपुरा से शाम पांच बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 30 अगस्त को सुबह 4:40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 31 अगस्त को रात 12:15 बजे हावड़ा से चलेगी और एक सितंबर को शाम 5:40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01915 प्रयागराज-बनारस और 01916 बनारस-सूबेदारगंज अनारक्षित स्पेशल के दो-दो अतिरिक्त फेरे होंगे। यह भी पढ़ें- हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 31 को धनबाद होकर चलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...