सूबेदारगंज से मुंबई के लिए चली तीसरी अमृत भारत
प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। सूबेदारगंज से मुंबई के लिए एनसीआर की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया। दोपहर 12:10 बजे ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई।ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 11 कोच होने से कम किराए में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। सूबेदारगंज से मुंबई का सामान्य श्रेणी का किराया 440 रुपये है। वहीं, आठ स्लीपर कोच में पहले ही सफर के लिए 777 यात्रियों ने आरक्षण कराया था। साप्ताहिक ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, बांदा और चित्रकूट होते हुए मुंबई जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- यूपी से मुंबई के लिए कल से चलेगी पहली अमृतभारत ट्रेन, शेड़्यूल और रूट जारी, देखें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.