प्रयागराज, सितम्बर 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और परिचालन दबाव कम करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे बड़े स्तर पर रेल लाइनों का विस्तार कर रहा है। सूबेदारगंज से दाऊद खान तक तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे स्वीकृत हो चुका है और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच चौथी लाइन को भी मंजूरी मिल गई है।

तीसरी रेल लाइन परियोजना उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार सूबेदारगंज से दाऊद खान तक प्रस्तावित तीसरी लाइन परियोजना का बड़ा हिस्सा है। दाऊद खान अलीगढ़ से पहले का स्टेशन है। पूरे खंड में तीसरी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे स्वीकृत होने के बाद अब डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली-हाव...