प्रयागराज, सितम्बर 7 -- यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन में एक स्लीपर कोच स्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज-वलसाड में आठ सितंबर से स्लीपर कोच की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो जाएगी। इसके साथ ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ डिब्बे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 04178 वलसाड-सूबेदारगंज में नौ सितंबर से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा। रेलवे के अनुसार इससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीट उपलब्धता में राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- कानपुर-प्रयागराज समेत पांच ट्रेनों में बढ़ेंगे डिब्बे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...