प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सूबेदारगंज स्थित रेलगांव में टाइप-5 श्रेणी के 10 नए रेलवे क्वार्टरों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस परियोजना के लिए रेलवे की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चयनित ठेकेदार को 12 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। इन आधुनिक आवासों के बनने से अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा आवास संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी。 यह भी पढ़ें- 50 लाख रुपये में बनेगा डेडिकेटेड ऑफिसकर्मचारियों की सुविधाएं जीएम नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में उत्तर मध्य रेलवे लगातार कर्मचारियों और यात्रियों दोनों...