प्रयागराज, सितम्बर 9 -- यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04135 सूबेदारगंज-यशवंतपुर में 11 सितंबर को एक अतिरिक्त वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 04136 यशवंतपुर-सूबेदारगंज में 14 सितंबर को यह अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- दशहरा में स्पेशल ट्रेन नहीं चलाने से होगी यात्रियों को परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...