आगरा, मार्च 25 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी‍ सं.‍ 04125/04126 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन सूबेदारगंज से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को और बांद्रा टर्मिनस से 7 अप्रेल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। ट्रेन सूबेदारगंज से सुबह 5.20 बजे चलकर दोपहर 12.35 ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन सुबह 11.15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6.55 बजे ईदगाह स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 6 स्लीपर, 5 एसी थर्ड, 1 एसी सेकेंड, 4 इकोनॉकी कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...