कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक और जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सूबेदारगंज-उधना के बीच चलेगी वाया गोविंदपुरी होकर जाएगी। इनमें से 04155 सूबेदारगंज से नौ से 30 मार्च तक मंगलवार, शुक्रवार तो 04156 उधना से दस से 31 मार्च तक मंगलवार, शुक्रवार को चलेगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सूबेदारगंज से यह त्योहार स्पेशल सुबह 11:40 बजे रवाना होकर फतेहपुर होते हुए 14:55 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 15:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 13:15 बजे उधना पहुंचेगी। इसकी रिवर्स उधना से 16:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 17:35 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 17:40 बजे रवाना होकर 21:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इसमें एसएलआरडी के दो, सामा...