फतेहपुर, दिसम्बर 28 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना के सूबेदारखेड़ा में एक आम की बाग का सौदा पेड़ मालिक व लकड़ी माफियाओं के बीच सत्तर हजार रुपए की रकम में दो दर्जन से अधिक पेड़ो का सौदा हुआ। ठेकेदार ने कटान शुरु करा दी। किसी ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लकड़ी काटने वाले मौके पर आरी और मशीनें छोड़ भाग गए थे। लेकिन बाद में फिर दो दर्जन से अधिक हरे पेड़ो को चार दिनों तक धराशाई किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हर बार पेड़ काटने के बाद जेसीबी मशीन लगाकर धराशाई पेड़ की जड़ उखाड़ दी जाती थी। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.