सीवान, अप्रैल 5 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के छोटका टेघड़ा के खानकाह कादरिया चिश्तिया शरीफ में सज्जादानशीं शैखुल मोशाएख हजरत मौलाना सय्यद शाह सूफी जाहिद हुसैन कादरी चिश्ती साहब की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शैखुल मोशाएख हजरत मौलाना सय्यद शाह सूफी सुल्तान मजीद अकरम शाह रहमतुल्लाह के दो दिवसीय सालाना उर्स की तैयारी पर चर्चा की गई। सज्जादानशीन ने बताया मुल्क की तरक्की व अमन के पैगाम के साथ आगामी 8 व 9 अप्रैल को सूफी साहब का सालाना उर्स मनाया जाएगा। उर्स में देश के कोने-कोने से अकीदतमंद व सूफी साहब के मुरीद शिरकत करेंगे। उन्होंने ल बताया कि सलामती अंजुमन हिजबुल्लाह सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित उर्स राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। जाति धर्म व सम्प्रदाय से ऊपर उठ लोग उर्स में शमिल होते हैं। उर्स में चादरपोश...