सूफी संत बहरंग बेलाली के सालाना उर्स पर निकाला जुलूस
मऊ, मई 25 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के पीछे पोखरे के किनारे स्थित हजरत ख्वाजा महमूद बहरंग बेलाली का 471वां सालाना उर्स सोमवार की देर शाम अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन एवं अकीदतमंद शामिल होकर चादरपोशी की। उर्स की शुरुआत बाद नमाज-ए-फज्र कुरानख्वानी से हुई। इसके बाद नमाज-ए-असर के उपरांत दरगाह के खादिम मुहम्मद जफरूद्दीन अहमद कादरी के डाक बंगला रोड स्थित आवास से चादर ए जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व खादिम मुहम्मद जफरूद्दीन अहमद कादरी ने किया। चादर ए जुलूस डाक बंगला रोड से निकलकर कस्बा बाजार, मलिकपुरा, जमालपुर, मिर्जापुर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। इस दौरान विश्व कल्याण, अमन-शांति, भाईचारे की मजबूती तथा भीषण गर्मी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.