पटना, जून 29 -- मनेर की ऐतिहासिक सरजमीं रविवार की ढलती शाम सुरों के एक ऐसे समंदर में तब्दील हो गई, जिसकी लहरों पर मखमली सूफियाना संगीत तैर रहा था। अवसर था के प्रसिद्ध दरगाह के पनागह में आयोजित 'सूफी महोत्सव 2026' का। पार्श्व गायक सलमान अली की रूहानी आवाज का ऐसा जादू चला कि दर्शक-श्रोता आत्मविभोर होकर देर रात तक झूमती रही। सलमान ने जैसे ही 'संग प्यार रहे, मैं रहूं ना रहूं' गाया पूरा मनेर सूफियाना रंग में सराबोर हो उठा। शाम ढलते ही स्थानीय कलाकारों ने सुरों की महफिल सजाई, लेकिन रात के 8:20 बजते ही जैसे ही इंडियन आइडल विजेता सलमान अली ने मंच संभाला, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सलमान ने अपनी मखमली और बुलंद आवाज में जब अल्ला हू अल्ला हू, भर दो झोली मुहम्मद, दमादम मस्त केलेंडर, के सुर साधे, तो पंडाल में मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध...