कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में सांस्कृतिक उत्सव 'शंखनाद' का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इसमें बौद्धिकता, नवाचार और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत स्मार्ट क्लास में एक्सटेम्पोरी, ग्रैब द हेडलाइन और मार्केट एनालाइजर जैसी प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। इसके बाद बौद्धिक गतिविधियों का केंद्र न्यू सेमिनार हॉल बना, जहां विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। द डिबेट कॉम्प्टीशन में छात्र-छात्राओं ने अपनी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद सेल इट आउट और शार्क टैंक में उद्यमिता से जुड़े विचार प्रस्तुत किए। समापन प्रश्नोत्तर, क्विजडम और स्पिल द वर्ड जैसी ज्ञान और शब्दावली पर आधारित प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त, पहले दिन का मुख्य आकर्ष...