कानपुर, जून 29 -- कानपुर। सूफी खानकाह एसोसिएशन ने युवाओं विशेषकर मुस्लिम समाज से अपील की है कि वे अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती योजना में शामिल हों और देश की सेवा करें। सूफी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने कहा कि वतन से मोहब्बत हमारी प्राथमिकता है। वतन की खिदमत का एक तरीका यह भी है कि फौज में शामिल होकर मुल्क के लिए जान की कुर्बानी देने का जज्बा रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...