सिमडेगा, नवम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के खैरनटोली स्कूल मुहल्ला मैदान में शुक्रवार को आयोजित प्रथम सूफियान ख़ान स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। बता दें कि डीएवी स्कूल का छात्र सूफियान बहुत अच्छा वेट लिफ्टर था। लेकिन एक सड़क हादसे में असमय उसका इंतकाल हो गया। शुक्रवार को उसी की स्मृति में सूफियान खान स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद विधायक ने खुद मैदान में उतरकर बल्लेबाज़ी की, तो दर्शकों की तालियों की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही थी। विधायक के दमदार शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग ने खिलाड़ियों का दिल जीत लिया। विधायक के बैटिंग और बॉलिंग देखकर उपस्थित दर्शकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.