लखनऊ, मई 9 -- निगोहां, संवाददाता। मदारीखेड़ा गांव में हजरत मदनी शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद जियारत के लिए दरगाह पहुंचे। शनिवार सुबह सूफियाना महफिल के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गुरुवार और शुक्रवार को मजार पर संदल कार्यक्रम के बाद गागर के साथ चादर पेश की गई। वहीं अरशद उर्फ पप्पू कव्वाल ने सूफियाना कव्वाली पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। दरगाह पर पहुंचे लोगों ने लंगर का भी लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में दरगाह के सज्जादा नशीन शादाब अहमद, सफात अहमद, अकील अहमद, फरीद खान, नरेंद्र सोलंकी, गुलाम गौश, नियाज अहमद सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...