बिजनौर, अप्रैल 9 -- हज़रत बाबा नन्हें मियां चिश्ती र०अ० का 97वां उर्स मुबारक का आगाज़ बड़ी ही शान ओ शौकत के साथ किया गया। इस मौके पर अकीदतमंदो ने चादर पोशी कर दुआ मांगी। साथ ही महफ़िल ए शमा कार्यक्रम में कव्वालो ने सूफियाना कलाम पेश किये। नन्हें मियां दरगाह मोहल्ला पाईंबाग नजीबाबाद में हज़रत बाबा नन्हें मियां चिश्ती र०अ० का 97वां उर्स मुबारक के पहले दिन बुधवार को उर्स का आगाज़ साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने अक़ीदत की चादर पैश की। मगरिब की नमाज के बाद लंगर बांटा गया। महफ़िल ए शमा कार्यक्रम में ज़फ़र यूनुस साबरी, शौकत अली राहती मंडावर, अरमान साबरी आदि कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर महफ़िल में समा बाँध दिया। कार्यक्रम के दौरान अज़ीम अख़्तर, सूफ़ी नज़ाकत अली, बाबा मो० हसन, डॉ जुनैद अंसारी, इदरीस अब्बासी, अब्बास ख...