सूने रहने वाले बीएड कॉलेज हुए गुलजार
कानपुर, जुलाई 30 -- मंगलपुर,संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के बीएड कोर्स संचालित कर रहे कॉलेजों की बल्ले-बल्ले है। सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में बिहार के बच्चों ने इस बार बीएड करने के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी अब आवेदक स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। इससे क्षेत्रीय बच्चों को विगत वर्षों की भांति कम फीस का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्यादातर स्कूलों में संख्या पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। विगत कई वर्षों से बीएड करने वालों की संख्या में काफी कमी आई थी। इससे बीएड कोर्स करवा रहे विद्यालय एक-एक बच्चे के प्रवेश के लिए जोर आजमाइश करते नजर आते थे। वहीं क्षेत्रीय बच्चों को काफी कम पैसों में प्रवेश मिल जाता था। बीएड करने के इच्छुक विद्यार्थी भी अलग-अलग स्कूलों से संपर्क करके कम फीस लेने वाले स्कूलों में प्रवेश ले लेते थे, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.