कौशाम्बी, मार्च 26 -- कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी राजू पुत्र पप्पू ने बताया कि उसकी ससुराल कोखराज थाना क्षेत्र के अचल का पुरवा मजरा कशिया पश्चिम में है। ससुर मुनेश कुमार परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। यहां गांव स्थित उनके मकान में ताला बंद रहता है। 24/25 मार्च की रात सूने मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोर क्या-क्या लेकर गए हैं, इसकी जानकारी ससुरालियों के घर आने पर ही हो सकेगी। फिलहाल पीड़ित ने तहरीर देकर मुकदमा कायम करा दिया है। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि चोरों की तलाश शुरू करा दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.