औरैया, अप्रैल 7 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला आदर्शनगर सूरजपुर में सूने पड़े मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी लक्ष्मी पत्नी विपिन कुमार ने बताया कि वह एक अप्रैल को गेहूं की कटाई के लिए गांव नगला मुंशी गई थीं। चार अप्रैल को वापस लौटीं तो देखा कि आंगन का जाल टूटा हुआ था और घर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि चोर अलमारी में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें हार, दो जंजीर, सात अंगूठियां, बाला, मंगलसूत्र, करधनी व पायल आदि शामिल हैं, चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.