सूने मकान से नकदी-गहने समेत लाखों का माल उड़ाया
कौशाम्बी, मई 17 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के पनारा गोपालपुर गांव स्थित एक सूने मकान से चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को वापस लौटने पर हुई। गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पनारा गोपालपुर निवासी विशाल जैन ने बताया कि प्रयागराज में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह था। एक मई को पत्नी, नौ मई को मां एवं 11 मई को वह खुद भी मकान में ताला बंद करके रिश्तेदार के घर चले गए। 15 मई को लौटकर आए तो आलमारी का नजारा देख दंग रह गए। पीड़ित के मुताबिक, रोशनदान के रास्ते भीतर घुसे चोर आलमारी में रखा पांच लाख रुपये नकद व लाखों रुपये कीमत का गहना समेटकर ले जा चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गृहस्वामी ने गांव में ही रहने वाले पुन्नू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.