फिरोजाबाद, मार्च 15 -- थाना रामगढ़ में शबाना पत्नी इकबाल निवासी हसमत नगर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह आलू की लेवर लेकर खेत में काम करवाने के लिए गई थी। इसी दौरान चोर आया और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर से सारे आभूषण चुराकर ले गया। शाम को लौटी महिला को घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर सोने और चांदी का सामान चुराकर ले गए। इसके अलावा एक मोबाइल और 30 हजार रुपये की नकदी भी चुराई। पड़ौस के मकान से चोरों ने कुर्सियां लगाकर दीवार पर चढ़कर घर में प्रवेश किया। शबाना ने पड़ौसियों पर भी चोरी को लेकर शक जाहिर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.