गंगापार, अप्रैल 9 -- करछना थाना क्षेत्र के संजई गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार रात हुई इस घटना में चोर नकदी, जेवरात और गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी राजा बाबू गुप्ता पुत्र लल्लूराम गुप्ता परिवार सहित बाहर रहते हैं, जबकि मकान की देखभाल उनके पिता करते हैं। मंगलवार की रात घर सूना पाकर चोरों ने धावा बोल दिया और अंदर रखे कीमती सामान को समेट ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने मकान में लगे पर्दे तक नहीं छोड़े। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के पिता ने गुरुवार को करछना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, करछना में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता और आक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.