गंगापार, जनवरी 3 -- करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के सामने हाईवे किनारे बने एक सुनसान घर में 28 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कटका गांव निवासी अंजनी गुप्ता पुत्र ननकऊ गुप्ता बीते एक वर्ष से गांव के सामने हाईवे के किनारे फुल्की की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था। दुकान के पास ही उसका दो कमरों का एक छोटा मकान बना था, लेकिन वहां वह अकेला नहीं रहता था। अंजनी रोजाना दुकान बंद करने के बाद सामान समेटकर उसी घर में रख देता और रात में गांव स्थित अपने पैतृक घर चला जाता था। शनिवार सुबह अंजनी रोज की तरह दुकान खोलने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक दुकान नहीं खुली। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने जानकारी ली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.