कौशाम्बी, जनवरी 12 -- सिराथू, संवाददाता। कड़ा धाम चौराहा निवासी सोनू पुत्र लवकुश रविवार को मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ माघ मेला गए थे। सोमवार की शाम पड़ोसियों ने उनके घर पर लगे दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उनको जानकारी दी। आननफानन परिवारीजन घर लौटे। इसके बाद पुलिस भी जांच के लिए पहुंची। जांच में पता चला कि नकदी, गहने समेत पूरा सामान सुरक्षित है। चोरी का प्रयास किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.