औरैया, जून 17 -- कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और पूर्व मामलों के खुलासे न होने से क्षेत्रवासियों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। मोहल्ला सूरजपुर निवासी शिवम पुत्र सतीशचंद्र ने बताया कि उनका पैतृक गांव खानजहांपुर चिरकुआ है। उनके बाबा का 25 मई को निधन हो गया था, जबकि 7 जून को तेरहवीं संस्कार था। इसी कारण वह पूरे परिवार के साथ गांव गए हुए थे। मंगलवार सुबह उन्हें घर में चोरी होने की सूचना मिली। जब वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर में रखी अलमारी और बक्सों को खंगालकर मंगलस...