सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल किया पार
संभल, अप्रैल 26 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा में शनिवार रात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव देवरखेड़ा निवासी बबलू पुत्र मूलचंद सिंह परिवार के साथ शनिवार रात गांव में ही चचेरे भाई हरिओम की बेटी की शादी गए थे। परिजनों ने घर का ताला लगा दिया था। देर रात एक बजे वह पत्नी संतोष के साथ घर पर कपड़े बदलने पहुंचा। तब सब कुछ ठीक था, लेकिन जब सुबह 4 बजे घर पशुओं को चारा डालने पहुंचा तो देखा कि घर के में गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि अलमारी के लॉकर में रखे 17 हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण गायब थे। घटना की जानकारी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.