औरैया, अप्रैल 18 -- अजीतमल, संवाददाता। थाना अयाना क्षेत्र के कस्बा अजीतमल के गांधी नगर मोहल्ले में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बबाइन निवासी मकान स्वामी अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं, जिससे उनका मकान बंद पड़ा था। शुक्रवार को उनके छोटे भाई मोनू सेंगर जब किसी कार्य से मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में घर से एक जंजीर और अंगूठी चोरी होने की बात सामने आई है। कोतवाली निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.