प्रयागराज, मार्च 18 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चिरला मुन्जप्ता गांव में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार अपने एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। चिरला मुन्जप्ता निवासी संतोष कुमार सिंह सपरिवार साढू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद था। जब परिवार लौटा तो घर का मंजर देखकर दंग रह गया। मुख्य द्वार और कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर आलमारी और बक्सों को खंगालकर उनमें रखी एक लाख चार हजार रुपये नकद और सोने का एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की पावजेब और दो जोड़ी पायल चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची एयरपोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.