हमीरपुर, मई 11 -- मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के भटुरी गांव में सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भटुरी गांव निवासी वरदानी प्रजापति ने सिसोलर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि वह घर के पास बने दूसरे भवन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित 17 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। सुबह जब वह घर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। बक्से व कपड़े खुले हुए देखकर उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.