सूने घर से लाखों की नगदी व जेवर चोरी
बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमिलिहा पुरवा मजरा मऊ में चोरों ने रात में सूने घर का ताला तोड़ लाखों की नगदी व जेवर पार कर दिए। गांव के राजाराम पुत्र रामकृपाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि भाई रामरूप का मकान बेरू में औगासी रोड पर रावण मैदान के पास है। भाई इस समय बाहर रहता है। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे करीब दस लाख के जेवर व 1.20 लाख रुपये नकद पार कर दिए। सुबह जानकारी हुई तो भाई को फोन से सूचना दी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.