हमीरपुर, अप्रैल 30 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव में महिला के शादी में चले जाने व पति के बकरी चराने खेत चला गया। इस बीच पुत्र ने गैलरी की दीवाल तोड़कर अनाज व गहने चोरी कर लिए। वापस लौटी महिला ने पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियां चराने खेत चला गया। मौका पाकर गैलरी की दीवाल को तोड़कर पुत्र अंसारी घर के अंदर घुस गया और 10 बोरी लाही, सोने की बेंदी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ पेटी, बर्तन चोरी कर ले गया। शाम को पति के वापस घर आने पर गैलरी की दीवार को टूटा पकड़ चोरी हो जाने के शक में पति ने अंदर जाकर देखा तो लाही व जेवरात के साथ बर्तन गायब मिले। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी की तहर...