गुमला, जून 27 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के न्यू खड़ियापाड़ा निवासी राकेश तिर्की के सूने घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार शुक्रवार को घर में कोई नहीं था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण समेत लगभग 75 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...