सूने घर से नगदी व जेवरात चोरी
औरैया, मई 26 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार नैनीताल घूमने गया हुआ था। पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादगंज कस्बे के अयाना रोड निवासी संजू सिंह अपनी पत्नी अंजली, पुत्र आरव व विभान तथा दोस्त टन्नी और उसकी पत्नी काजल के साथ 18 मई को नैनीताल घूमने गए थे। 24 मई को वे लोग वापस नोएडा पहुंचकर रुक गए। सोमवार सुबह पड़ोसी ने उनके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा और फोन पर सूचना दी। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर नगदी और गहने चुराए शाम को घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि कमरे और उसमें रखी सेफ के ताले भी टूटे हुए थे। चोर करीब 55 हजार रुपये की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.