हमीरपुर, फरवरी 21 -- राठ। परिवार सहित मेहनत मजदूरी करने एटा गए मजदूर के सूने घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी की जेवरात और नगदी पार कर दी है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी देवीदीन ने बताया कि वह परिवार के साथ 3 फरवरी को ईंट-भट्ठें में मजदूरी करने एटा गया था। जब वह शादी समारोह में शामिल होने अपने घर आया तो घर का सामान विखरा था। तब उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि सूने घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी की जेवरात सहित 50 हजार रुपये की नगदी पार कर दी है। देवीदीन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.