सूने घर से नकदी समेत लाखों रुपये की चोरी
कौशाम्बी, मार्च 27 -- सैनी कोतवाली के मोती का पुरवा गांव में सूने घर को चोर खंगाल ले गए। नकदी समेत लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोर उठा ले गए हैं। गृहस्वामी वापस आया तो चोरी की जानकारी हुई। मालिक ने गांव के ही एक युवक पर आशंका जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया है। मोती का पुरवा (कोरियो) अमर सिंह पुत्र स्व. रघुराज सिंह ने सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी 22 मार्च को अपनी बहन के यहां मामासही गांव गई थी। वह अपनी बेटी को लेकर फतेहपुर के हरदासपुर गांव गया हुआ था। 23 को वह लौटकर आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ। अंदर भागकर घुसा और देखा तो पूरे घर का सारा सामान तहस-नहस था। आलमारी व बक्सा तोड़कर चोर 70 हजार रुपया नकद के अलावा लाखों रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात के अलावा अन्य कीमती सामान गायब था। चोरी की जानकारी होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.