औरैया, मार्च 3 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के आज़ाद नगर मोहल्ले में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला आज़ाद नगर निवासी शकुंतला 27 फरवरी को अपनी बेटी प्राची के साथ दवा लेने लखनऊ गई थीं। घर पर उनका बेटा प्रिंस पोरवाल मौजूद था, लेकिन वह भी 28 फरवरी की सुबह परीक्षा देने चला गया। इसके बाद मकान पूरी तरह सूना हो गया। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता के अनुसार दो मार्च को जब वह घर लौटीं तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी और बक्सों के ताले तोड़े गए थे। घर में रखी नकदी, जेवरात और कीमती सामान गायब थे। चोरी गए सामान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.