बांदा, अप्रैल 22 -- बांदा। गिरवां थाने के मुरवां गांव में चोरों ने सोमवार की रात सूने घर से ताला तोड़कर नकदी व जेवर पार कर दिया। पीड़ित देवीदीन विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटी की पैलानी में एक लाज से शादी थी। पूरा परिवार वहीं गया था। उसे शक है कि परिवार के शंकर व अजय विश्वकर्मा ही सारा सामान ले गए हैं। जब घर आकर देखा तो 50 हजार रुपये और करीब दो लाख के जेवर गायब थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर माल उड़ाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...