फिरोजाबाद, मार्च 23 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सूने घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठते देखा तो अफरा-तफरी मच गई। इलाका पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक लाख रुपये की नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। महापौर ने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। लौंगश्री पत्नी दिनेश कुमार हिमायूंपुर नई आबादी मोदी नगर में अपनी छह पुत्रियों के साथ रहती है। उसके पति की एक साल पहले विद्युत करंट लगने से मौत हो गई थी। सोमवार सुबह लौंगश्री अपनी बड़ी पुत्री मुस्कान के साथ मक्खनपुर एक किसान की खेत में आलू बीनने के लिए गई थी। जबकि छोटी चार पुत्रियां स्कूल गई थीं। दोपहर 12 बजे उसके सूने घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। पुलिस व दमकल ने गेट तोड़कर काफी मशक्कत के ...