बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी 18वर्षीय रोशनी पुत्री शिवमोहन ने शुक्रवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह होने पर छोटे भाई ने शव फंदे पर लटकता देखा तो खेत में काम कर रहे पिता को सूचना दी। सूचना पाकर खेत से घर पहुंचे पिता ने फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। मृतका के पिता ने बताया कि रोशनी दोपहर को खाना लेकर खेत आई थी। दिन भर फसल की कटाई किया। शाम को खेत से घर आ गई। पिता का कहना है कि वह अपनी पत्नी गीता के साथ खेत में सो रहा था। रोशनी की शादी तय हो चुकी थी। 21 जून को शादी थी। पिता ने बताया कि रोशनी का होने वाले मंगेतर से बात चीत होती रहती थी। दोनों के बीच क्या बात हुई यह उसे जानकारी नहीं है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.