बेगुसराय, मार्च 29 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बागवन पंचायत स्थित डरहा थान सिंह गांव में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना गांव के फलिन्द्र प्रसाद सिंह के घर में हुई। थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वे बीते 11 मार्च को पूरे परिवार के साथ अपनी पुत्री के यहां गुजरात गए हुए थे। शनिवार की देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर जब वे घर लौटे तो घर के सभी दरवाजे टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़कर करीब 90 ग्राम सोने के जेवरात, 12 हजार रुपये नगद, एक टीवी तथा सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर लिया। गृहस्वामी के अनुसार सोने की चेन, अंगूठी, मंगटीका, बाली, नथिया सहित करीब 12 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी हुई है। घटनास्थल की स्थिति से प्रतीत होता है कि चोरों ने सूने घर...