कौशाम्बी, फरवरी 6 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के रसूलपुर बदले गांव निवासी विजयनाथ पांडेय के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी व जेवरात पार कर दिए थे। गृहस्वामी परिवार संग संगम स्नान गया था, इसी दौरान छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर छह हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। बुधवार शाम लौटने पर घर का ताला टूटा और सामान बिखरा देख पीड़ित के होश उड़ गए। गुरुवार को थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.