आगरा, मई 3 -- सदर के शहीद नगर में सूने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोरी करने वाले आरोपित राहुल उर्फ पचपन निवासी पुलिया पाक टोला ताजगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 530 रुपये नगद और चोरी की ज्वेलरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। पीड़ित हरी कुमार भारद्वाज निवासी शहीद नगर ने बताया कि 1 अप्रैल को वह पत्नी के साथ बाहर गए थे। बेटा कोचिंग गया था। घर खाली था। बेटा दोपहर तीन बजे लौटा तो गेट से एक संदिग्ध निकलता दिखा। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा था। नगदी और लाखों के जेवर गायब थे। यह भी पढ़ें- चोरी के जेवर समेत आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और पहचान की। रविवार को लोधी मस्जिद के पास से आरोपित को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.