सूने घर में अकेले रह रहे अधेड़ का शव मिला
औरैया, जून 25 -- ककोर बुजुर्ग मोहल्ले में अकेले रह रहे एक अधेड़ का शव उसके घर में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अरविंद तिवारी के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से ककोर स्थित अपने निजी मकान में अकेले रहते थे तथा औरैया में एक निजी संस्थान में नौकरी करते थे। गुरुवार रात उनके घर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो अरविंद तिवारी का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत दो-तीन दिन पहले हो चुकी थी। बताया जाता है कि वह लंबे समय से बीमारी से भी ग्रसित थे। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.