सूने घर को निशाना बनाया, ताला चटका ले गए बाइक
उरई, जून 20 -- कोंच। संवाददाता थाना कैलिया क्षेत्र के गांव नरी में शुक्रवार रात को एक सूने बंद घर में चोरों ने रात को हाथ साफ करके एक मोटर साइकिल चुरा कर ले गए जिसकी प्राथमिकी थाना कैलिया में दर्ज करा दी गई है ।थाना कैलिया क्षेत्र के गांव नरी गांव में अब्दुलरहमान के घर चोर रात्रि में उस समय घुसे जब ताला लगा हुआ था। मकान मालिक हरियाणा में किसी कम्पनी में काम करता था गांव के लोगों द्वारा पता चला मेरा ताला टूटा है जब शुक्रवार रात को 10 बजे परिवार सहित वापस आया तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा मकान के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था तो अब्दुलरहमान ने घर में देखा तो मोटरसाइकिल गायब मिली जेवरात आदि सामान देखा तो सुरक्षित मिला। थानाअध्यक्ष अवनीश कुमार का कहना है की एक टीम बनाई गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.